डिजिटल अंतर से दुनिया को हो रहा अरबों डॉलर का नुकसान, अध्ययन रिपोर्ट से हुआ खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 जून 2024 (20:07 IST)
The world is losing billions of dollars due to digital divide : दुनिया को प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर अंतर से हर साल अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है तथा कृत्रिम मेधा (AI) इस समस्या को और भी बड़ा बना सकती है। एक अध्ययन में यह बात कही गई है। अध्ययन में उत्पादकता और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल अंतर को पाटने की जरूरत पर प्रकाश डाला गया है।
ALSO READ: धरती क्‍यों बनी आग की भट्टी, दुनिया में 50 करोड़ लोग होंगे प्रभावित, हर साल 4.5% गिरेगी भारत की GDP
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचपी ने बुधवार को ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स के साथ मिलकर एक अध्ययन जारी किया। इसमें प्रत्‍येक देश के 1,036 सी-सूट अधिकारियों और लगभग 100 सरकारी अधिकारियों की राय ली गई। अध्ययन में कहा गया, वैश्विक आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा डिजिटल दुनिया से दूर रहता है, जिससे दुनिया को हर साल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अरबों डॉलर का नुकसान होता है।
 
प्रौद्योगिकी के आगमन के बाद से डिजिटल विभाजन बढ़ता जा रहा है, और अगर इस दिशा में जानबूझकर कोई कदम नहीं उठाया गया, तो एआई इन असमानताओं को और बढ़ा सकती है। पिछले साल अक्टूबर से नवंबर तक यह अध्ययन 10 देशों- अमेरिका, फ्रांस, भारत, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, मैक्सिको, ब्राजील और कनाडा में किया गया है।
ALSO READ: अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबरी, 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी GDP
एचपी ग्लोबल हेड ऑफ सोशल इम्पैक्ट और एचपी फाउंडेशन के निदेशक डायरेक्टर मिशेल मालेजकी ने कहा, हम जानते हैं कि प्रौद्योगिकी एक महान समतावादी और प्रगति को आगे बढ़ाने वाला शक्तिशाली माध्यम हो सकती है। फिर भी हमारी तेजी से विकसित हो रही दुनिया में डिजिटल अंतर को वास्तव में कम करने के लिए हमें व्यक्तियों को प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के कौशल से भी लैस करना होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख