Dharma Sangrah

रूस की सेना में अब भी 44 भारतीय, विदेश मंत्रालय की लोगों को सलाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (21:11 IST)
44 Indians still in Russian army: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच भारत के 44 नागरिक अब भी रूस की सेना में कार्य कर रहे हैं। हालांकि यह सरकारी आंकड़ा है। यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 44 भारतीय नागरिक रूसी सेना में सेवारत हैं। हम रूसी पक्ष के संपर्क में हैं। हम इन लोगों के परिवारों के संपर्क में भी हैं और उन्हें मामले की जानकारी दे रहे हैं।
 
विदेश मंत्रालय की नागरिकों को सलाह : जायसवाल ने कहा कि हमें कई भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया गया है, जिन्हें रूसी सेना में भर्ती किया गया है। हमने एक बार फिर रूसी अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया है ताकि उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जा सके और इस प्रथा को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 44 भारतीय नागरिक रूसी सेना में सेवारत हैं। हम रूसी पक्ष के संपर्क में हैं। हम इन लोगों के परिवारों के संपर्क में भी हैं और उन्हें मामले की जानकारी दे रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर सभी को यह संदेश देना चाहते हैं कि रूसी सेना में सेवा करने के लिए दिए जा रहे प्रस्तावों से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह एक ऐसा प्रस्ताव है जो जीवन के लिए खतरे से भरा है और इसमें जान का जोखिम है। 
 
करीब 100 भारतीय वापस आए : उल्लेखनीय है कि 100 के लगभग नागरिक भारत लौट चुके हैं। आधिकारिक तौर पर कम से कम 8 से 12 भारतीय नागरिकों की युद्ध क्षेत्र में मृत्यु की सूचना है। इसमें हाल ही में मारे गए दो हरियाणा के युवकों का मामला भी शामिल है, जिनके शव अक्टूबर 2025 में घर लाए गए थे। दरअसल, यह मामला मुख्य रूप से उन भारतीय नागरिकों से संबंधित है, जिन्हें सहायक या सुरक्षा गार्ड की नौकरी का लालच देकर रूसी सेना में भर्ती किया गया और फिर उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए रुझान और नतीजे

अमेरिका ने की दिल्ली ब्लास्ट जांच की पेशकश, क्या बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Delhi blast के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो दुनिया याद रखेगी, अमित शाह का ऐलान

Navale Bridge accident : पुणे में पुल पर बेकाबू ट्रक का तांडव, 25 गाड़ियां टकराईं, 9 लोगों की मौत, 5 जिंदा जले

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी जानकारी अब व्हाट्सएप पर

अगला लेख