हिमाचल में सरकार पर कोई खतरा नहीं, विक्रमादित्य ने पार्टी नेतृत्व से की बात

कांग्रेस नेतृत्व को मुख्यमंत्री सुक्खू पर भरोसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 4 मार्च 2024 (16:17 IST)
Himachal government : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से नई दिल्ली में बात की है और अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार को कोई खतरा नहीं है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह दावा किया।
 
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर भरोसा है, इसलिए फिलहाल राज्य सरकार के नेतृत्व में बदलाव संभव नहीं लगता।

ALSO READ: हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, किया था पार्टी व्हिप का उल्लंघन
 
सरकार बहुमत में है : प्रदेश के राजनीतिक संकट से निपटने में शामिल एक पार्टी सूत्र ने कहा कि सरकार बहुमत में है और वह पूरे 5 साल तक हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करेगी और धन-बल की मदद से जनादेश को कुचलने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा। सूत्रों ने कहा कि बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग 'आया राम, गया राम' वाली राजनीति को पसंद नहीं करते।

ALSO READ: हिमाचल में CM नहीं बदलेगी कांग्रेस, सुखविंदर सुक्खू को राहत
 
सूत्रों ने दावा किया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत 6 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में सदस्यों की कुल संख्या 62 रह गई है और सरकार के पास बहुमत के जरूरी आंकड़े 32 से अधिक विधायकों का समर्थन है। उन्होंने दावा किया कि बागी विधायक माफी मांग रहे हैं और संदेश भेज रहे हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की राज्य इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की है और अपने मुद्दों से अवगत कराया है।
 
'क्रॉस वोटिंग' किए जाने के बाद भाजपा ने जीत हासिल की थी : सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू का उद्देश्य बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश का निर्माण करना है और वह इस पर लगातार काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के 6 विधायकों द्वारा 'क्रॉस वोटिंग' किए जाने के बाद भाजपा ने जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गत गुरुवार को इन 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। विधायकों ने सदन में वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख