Weather Report : देश के ज्यादातर हिस्सों में इस मानसून होगी अधिक बरसात, IMD ने जारी की जानकारी

Webdunia
मंगलवार, 31 मई 2022 (20:06 IST)
नई दिल्ली। देश में मानसून के इस मौसम में पहले लगाए गए अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को यह जानकारी दी जिससे भरपूर कृषि उत्पादन और मुद्रास्फीति पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है।

ALSO READ: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां कि मानसून के इस मौसम में औसत बारिश के दीर्घकालिक अवधि औसत के 103 प्रतिशत रहने की संभावना है। आईएमडी ने अप्रैल में कहा था कि देश में सामान्य वर्षा होगी, जो दीर्घकालिक अवधि औसत का 99 प्रतिशत होगी, जो कि 1971-2020 तक के 50 वर्ष की अवधि में प्राप्त औसत वर्षा है। पूरे देश का दीर्घकालिक अवधि औसत 87 सेंटीमीटर है।
 
महापात्र ने कहा कि मानसून के लिहाज से प्रभाव वाले क्षेत्र (गुजरात से लेकर ओडिशा तक के राज्य जो कृषि के लिए वर्षा पर निर्भर हैं) में दीर्घावधि औसत के 106 प्रतिशत से अधिक सामान्य वर्षा का अनुमान है।
 
उन्होंने कहा कि मध्यभारत और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है जबकि उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह लगातार 4था वर्ष है, जब भारत में सामान्य मानसून का अनुभव होने की संभावना है। इससे पहले भारत में 2005-08 और 2010-13 में सामान्य मानसून देखा गया था तथा निकट भविष्य में भारत में सामान्य मानसून देखने को मिल सकता है, क्योंकि सामान्य से कम बारिश का दशक समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम अब सामान्य मानसून युग की दिशा में बढ़ रहे हैं।

ALSO READ: मौसम अपडेट : केरल में जल्‍द पहुंचेगा मानसून, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
 
केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा में आईएमडी की 'जल्दबाजी' को लेकर हुई आलोचना के बारे में पूछे जाने पर महापात्र ने कहा कि मौसम कार्यालय ने मानसून की शुरुआत और प्रगति की घोषणा करने के लिए एक वैज्ञानिक प्रक्रिया का पालन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल के 70 प्रतिशत मौसम केंद्रों ने काफी व्यापक वर्षा की सूचना दी थी और क्षेत्र में तेज पछुआ हवाओं और बादलों के बनने से संबंधित अन्य मापदंड पूरे होते थे।
 
महापात्र ने कहा कि मौजूदा 'ला नीना' स्थितियां अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है और भारत में मानसून की बारिश के लिए शुभ संकेत है। 'ला नीना' स्थितियां भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र के ठंडा होने का उल्लेख करती हैं। हालांकि नकारात्मक हिन्द महासागर द्विध्रुवीय के विकास की संभावना है जिससे केरल सहित सुदूर दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में जून में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
 
वर्तमान मानसून मौसम के लिए अद्यतन दीर्घकालिक अवधि पूर्वानुमान जारी करते हुए महापात्र ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा होगी। मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश के दीर्घकालिक अवधि औसत का 106 फीसद होने की उम्मीद की जा सकती है जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 29 मई को घोषणा की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य निर्धारित समय 1 जून से 3 दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख