आतंकवादी हमले का खतरा, मुंबई में होटल ताज की सुरक्षा बढ़ाई

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (13:12 IST)
मुंबई। कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित ताज होटल के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर शामिल स्थलों में कोलाबा इलाके में स्थित ऐतिहासिक ताज होटल भी था।
 
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कराची एक्सचेंज पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और आतंकवाद-रोधी उपायों को पुख्ता करते हुए होटल तथा अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
हालांकि अभी तक पुलिस ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है कि पाकिस्तान से एक व्यक्ति ने फोन कर इस आलीशान होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस अलर्ट पर है और (ताज होटल) इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 
 
दरअसल, ट्‍विटर पर भी #TajHotel ट्रेंड कर रहा है। इसमें लोगों ने 26/11 के हमले को याद करते हुए शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि ‍दी है। एक व्यक्ति ने एनएसए अजित डोभाल को कोट करते हुए लिखा है- यदि आपने एक और मुंबई दोहराया तो आप बलूचिस्तान खो देंगे। 
राजस्थान में कोरोनावायरस के 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख