कंगना रनौत मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को धमकी भरे फोन

Webdunia
बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (10:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े विवाद पर उनके रुख को लेकर एक बार फिर धमकी भरे फोन आए हैं।
 
मंत्री के करीबी सूत्र ने बुधवार को बताया कि देशमुख को मंगलवार और बुधवार सुबह करीब 6 बजे हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग लोगों के फोन आए और मामले की जांच की जा रही है।
 
इससे पहले, मंत्री ने सोमवार को बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने देशमुख के नागपुर कार्यालय में फोन कर उन्हें और राकांपा प्रमुख शरद पवार को धमकी दी थी। 
 
देशमुख ने सोमवार को केन्द्र सरकार के अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘वाय प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा था कि रनौत ने अपनी टिप्पणी से मुम्बई और महाराष्ट्र का अपमान किया है।
 
कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें मुम्बई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।
 
वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के यहां बांद्रा स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ में शनिवार को एक फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आवास को उड़ाने की धमकी दी।
 
 अज्ञात व्यक्ति ने खुद को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का साथी बताया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख