हरियाणा में गाड़ी पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 11 घायल

Webdunia
रविवार, 20 मार्च 2022 (12:54 IST)
हिसार, हरियाणा के हिसार जिले में एक पिकअप जीप के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शनिवार को नारनौंद में हिसार-जींद मार्ग पर हुई।

पुलिस ने बताया कि हिसार के राजथल गांव की 14 महिलाओं का समूह पिकअप जीप से भिवानी के सैनीवास गांव गया था। जब वे लौट रही थीं तभी अचानक नारनौंद में उनकी जीप के सामने एक आवारा पशु आ गया।

उन्होंने कहा कि चालक ने पशु को बचाने की कोशिश की और वाहन से नियंत्रण खो दिया, जो सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वीरमती मान (57), कृष्णा (65) और रानी पंडित (47) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हांसी और हिसार के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। घायलों में जीप चालक भी शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख