Hanuman Chalisa

टाइम के भी बदले सुर, नरेन्द्र मोदी को बताया भारत को जोड़ने वाला नेता

Webdunia
बुधवार, 29 मई 2019 (12:47 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेन्द्र मोदी को लेकर मशहूर अमेरिकी मैगजीन 'टाइम' के सुर भी बदल गए हैं। अब इस प्रतिष्ठित मैगजीन को भी लगता है कि मोदी 'डिवाइडर इन चीफ' नहीं हैं बल्कि भारत को जोड़ने वाले नेता हैं।
 
दरअसल टाइम ने अपनी वेबसाइट में मनोज लाडवा के लेख को प्रकाशित किया है। मनोज प्रधानमंत्री की चुनाव प्रचार टीम का हिस्सा रह चुके हैं। ताजा आर्टिकल का शीर्षक है- 'मोदी हेड यूनाइटेड इंडिया लाइक नो प्राइम मिनिस्टर इन डेकेड्स' यानी 'मोदी ने भारत को इस तरह एकजुट किया है जितना दशकों में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया'।
 
टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में भारत के राष्ट्रीय राजनीतिक क्षितिज पर मोदी के रूप में एक ऐसे शख्स का अवतरण हुआ जो कांग्रेस की उन नीतियों और सिद्धांतों की मुखालफत कर रहा था जिसे कांग्रेस पार्टी अपनी कामयाबी के रूप में पेश करती थी।
 
2014 में जब नतीजे सामने आए तो कांग्रेस पूरी तरह सिकुड़ चुकी थी। एक ऐसी पार्टी जो भारत के सभी हिस्सों पर राज कर चुकी थी उसके लिए संसद में नेता विपक्ष के लिए आवश्यक आंकड़ों की कमी पड़ गई।
 
उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले टाइम ने अपने कवर पर मोदी की एक तस्वीर प्रकाशित की थी। इस पर उनके लिए 'डिवाइडर इन चीफ' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख