जन्माष्टमी पर जेल ने ठानी तिनका तिनका उम्मीद

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (10:18 IST)
आगरा के 12 बंदी दिनेश कुमार गौड़, संजय कश्यप, यशपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जुगनू, शकील अंसारी, संजीव यादव सोनी, पप्पू चौहान, सुरेश ऐलानी और विजय इन दिनों आगरा जेल के थीम सांग पर काम कर रहे हैं। 'तिनका तिनका आगरा' शीर्षक से आगरा केंद्रीय कारागार का यह थीम सांग जल्द ही रिलीज होगा। यह गाना तिनका तिनका प्रोजेक्ट की संस्थापक जेल सुधार विशेषज्ञ वर्तिका नन्दा की नई पहल है। 
दिनेश कुमार गौड़ इस गीत का प्रमुख गायक है और उसी ने इस गाने को अंतिम रूप दिया है। ढोल, मंजीरे और हारमोनियम के साथ जेल के यह बंदी इस गाने को केंद्रीय कारागार के मंदिर के सामने रोज प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह सभी कैदी आजीवन कारावास पर हैं और जेल की गायन मंडली का हिस्सा रहे हैं। केंद्रीय कारागार आगरा के वरिष्ठ अधीक्षक संत लाल यादव, जेलर लाल रत्नाकर सिंह, उप जेलर नरेश कुमार, के बी सिंह और करूणेश कुमारी के सहयोग से इस गाने को अंतिम रूप दिया जा रहा है
जेल ने यह घोषणा की है कि तिनका तिनका आगरा शीर्षक का यह गाना जल्द ही रिलीज होगा और जेल का थीम सांग बनेगा। इससे पहले वर्तिका नन्दा का लिखा गाना तिनका तिनका डासना उत्तर प्रदेश की डासना जेल का थीम सांग बना था और तिनका तिनका तिहाड़ दिल्ली की तिहाड़ जेल का। लेकिन इस बार वर्तिका के आग्रह पर आगरा के गाने को बंदियों ने ही लिखा है और यह तिनका श्रृंखला का एक बड़ा हिस्सा बनेगा।
 
वर्तिका नन्दा अलग-अलग जेल के गानों की श्रृंखला पर काम कर रही हैं और यह काम इसका एक प्रमुख हिस्सा होगा। अपराधों पर जागरूकता लाने के लिए वे भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से 2014 में स्त्री-शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।
  
आगरा जेल में तिनका तिनका आगरा की थीम पर वर्तिका नन्दा की लिखी कुछ खास पंक्तियों को भी प्रमुख दीवार पर उकेरा गया है। 
 
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया का कहना है कि संगीत सोई हुई कोमलता को जगाता है। इसलिए जेलों में संगीत की तिनका तिनका की यह श्रृंखला सराहनीय है। इससे बंदियों को उम्मीद भी मिलेगी और समाज में जगह भी। 
आगरा के जेलर लाल रत्नाकर पिछले कई महीनों से जेल के कैदियों को प्रोत्साहित कर इस गाने के लिए तैयार करवा रहे हैं। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भारत में काम के घंटे पर नए सिरे से तेज होती बहस

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, जहानाबाद में ट्रेन रोकी

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

अगला लेख