देश के 75 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Webdunia
मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (23:17 IST)
मुंबई। भारतीय रेल ने देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशनों के परिसर में इस साल के अंत तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड ने 22 अक्टूबर को इस सिलसिले में आदेश जारी किया है जिसे सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है।

आदेश के मुताबिक संबद्ध अधिकारियों से अगले महीने के अंत तक राष्ट्र ध्वज लगाने का काम पूरा करने को कहा गया है। यह आदेश रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (स्टेशन विकास) विवेक सक्सेना ने जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने पहले के ए 1 श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है। मुंबई में सात स्टेशनों पर राष्ट्रध्वज लगाए जाएंगे। पश्चिम रेल के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र भाकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश को अक्षरश : लागू किया जाएगा।

वहीं, पश्चिम रेल द्वारा गठित जोनल रेलवे यूजर कंसलटेटिव कमेटी के सदस्य रतन पोद्दार ने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि महज ध्वज लगा देने से लोगों में देशभक्ति की भावना आ जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख