'बिकिनी विवाद' के बीच TMC नेता ने शेयर किया स्मृति ईरानी का वीडियो, मच गया बवाल...

Webdunia
शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (00:17 IST)
नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से जुड़े विवाद में अब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने स्मृति ईरानी का एक वीडियो शेयर किया है, जिससे बवाल मच गया है, क्‍योंकि वीडियो में स्मृति ईरानी भी भगवा रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं।

खबरों के मुताबिक, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच फिल्म 'पठान' पर जारी ऑनलाइन बहस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का साल 1998 का एक वीडियो भी शुक्रवार को शामिल हो गया। इस वीडियो के जरिए तृणमूल कांग्रेस नेता रिजू दत्ता ने भाजपा के अमित मालवीय के एक ट्वीट का जवाब दिया है।

इस वीडियो में स्मृति ईरानी भी भगवा रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं। स्मृति ईरानी के स्विमसूट वीडियो को कई लोगों ने दीपिका पादुकोण की बिकिनी की आलोचना करने वालों के दोहरे मानकों के प्रदर्शनों में से एक के रूप में दिखाया है। यह वीडियो मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट 1998 है।

रिजू दत्ता ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि बॉयकॉट स्क्वैड के नफरत फैलाने वाले बेवकूफ, जो फिल्म में भगवा रंग की बिकिनी पर शाहरुख खान का बहिष्कार कर रहे हैं, उन्हें स्मृति ईरानी का भी बहिष्कार करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भी 'भगवा बिकिनी' पहनी थी।

दरअसल, फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के ड्रेस को लेकर भाजपा और हिंदुत्ववादी संगठनों ने आपत्ति जताई है। इनका कहना है कि भगवा रंग के ड्रेस को बेशर्म रंग बताकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंजायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख