Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इमरान को टीवी चैनल ने बताया वेल्डर, दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, पढ़ें देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें

हमें फॉलो करें इमरान को टीवी चैनल ने बताया वेल्डर, दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, पढ़ें देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें
, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (19:49 IST)
आज देश-दुनिया में घटी 20 बड़ी खबरों पर एक नजर- 
 
1. दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा : त्योहारी सीजन में दिल्ली में बड़ी आतंकी घटना को लेकर अलर्ट....जैश के 3 से 4 आतंकियों के दिल्ली में एंट्री के खुफिया अलर्ट के बाद चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम....अक्षरधाम मंदिर सहित प्रमुख स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा..

2. अब ‘वेल्डर’ इमरान : पाक पीएम इमरान खान फिर बने हंसी के पात्र....अमेरीकी टीवी चैनल के एंकर ने इमरान को बताया वेल्डर...पूर्व किक्रेटर सहवाग ने कसा तंज....इमरान खुद को अपमानित करने का ढूंढ रहे हैं नया तरीका....

3. रिहा होंगे कश्मीरी नेता : जम्मू कश्मीर में नजरंबद स्थानीय नेताओं की जल्द हो सकती है रिहाई...राज्यपाल के सलाहकार ने दिए संकेत... समीक्षा कर एक-एक कर की जाएगी रिहाई.....5 अगस्त के बाद से हैं नजरबंद...

4. करतारपुर जाएंगे मनमोहन सिंह : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जाएंगे करतारपुर साहिब....पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया न्योता...9 नवंबर को सिखों के पहले जत्थे की अगुवाई करेंगे मनमोहन सिंह....

webdunia
5. चुनावी रण में आदित्य ठाकरे : महाराष्ट्र में 55 साल पुरानी पार्टी शिवसेना का शुरू हुआ नया इतिहास....उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने वर्ली से भरा नामांकन....नामांकन रैली में शिवसेना ने किया शक्ति प्रदर्शन… पिता उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने को बताया नई सोच.....

6. करोड़पति हैं आदित्य ठाकरे : शिवसेना के चिराग आदित्य ठाकरे 16 करोड़ से अधिक चल-अचल संपत्ति के हैं मालिक......10 करोड़ से अधिक बैंक में हैं जमा....बीएमडब्ल्यू कार समेत 64 लाख की कीमत का है सोना....

7. ओवैसी का गोडसे राग : गांधी जयंती पर असदुद्दीन ओवैसी का गोडसे राग...कहा गोडसे ने तो गांधी की हत्या की थी...आज के गोडसे गांधी के देश को कर रहे है खत्म....

8. चिदंबरम को राहत नहीं : तिहाड़ जेल में बंद पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को जेल से रिहाई के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार....सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए लगाई याचिका....दिल्ली की कोर्ट ने 17 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत...

webdunia
9. राम मंदिर पर सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद पर 36वें दिन भी हुई सुनवाई...राम मंदिर के पक्ष में दलील देते हुए निर्मोही अखाड़े ने कहा अब सुनवाई 20-20 की तरह...कोर्ट ने पूछा पहले टेस्ट था क्या..

10. पटना में अब भी नहीं टला बारिश का खतरा : मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का दिया अलर्ट....अब तक 55 से अधिक की मौत...

11. सियासत की ‘बाढ़’: बिहार में बाढ़ को लेकर चरम पर सियासत....केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाढ़ से परेशानियों के लिए लोगों से मांगी माफी...बोले भाजपा सांसद रामकृपाल यादव....नहीं सुन रहे अधिकारी...लोग दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे.....

webdunia
12. कुछ तो करो ‘सरकार’: पटना में नीतीश सरकार की बदइंतजामी से अब महामारी का खतरा..बारिश बंद होने के बाद भी लोगों के घरों में भरा है पानी...गुस्साए लोग मुख्यमंत्री नीतीश को सुना रहे हैं खरी खोटी....

13. एक नहीं होगा मुलायम परिवार : यूपी विधानसभा चुनाव में भी एक नहीं होगा मुलायम परिवार...बोले शिवपाल...विधानसभा चुनाव में सपा से नहीं होगा कोई समझौता...अखिलेश ने शिवपाल की वापसी के दिए थे संकेत....

14. सत्र पर सियासत : सियासत की भेंट चढ़ा उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र...महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर बुलाए गए 36 घंटे के विशेष सत्र का विपक्ष ने किया बाहिष्कार...कांग्रेस के निर्देशों को दरकिनार कर विधायक अदिति सिंह बैठक में हुईं शामिल...

 

15. मुआवजे पर संकट के बादल : मध्यप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल से किसानों के मुआवजे पर मंडराए संकट के बादल....ठप पड़ा बर्बाद हुई फसलों के सर्वे का काम.... पटवारियों ने खोला दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा...

16. हादसे में 7 की मौत : मध्यप्रदेश के रायसेन में बड़ा सड़क हादसा....7 यात्रियों की मौत....कई की हालत गंभीर...इंदौर से छतरपुर जा रही थी यात्री बस...मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर जताया दुख...

webdunia
17. मां के भक्तों को सौगात : माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात.....दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम ट्रेन को दिखाई हरी झंडी..

webdunia
18. बल्लेबाजों का दिखा दम : विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीयों बल्लेबाजों का दिखा दम..... मयंक अग्रवाल ने जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक...215 रन बनाकर हुए आउट...रोहित शर्मा ने भी जड़ा शानदार शतक.....

19. वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया इतिहास : रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बनाया इतिहास... फिल्म ने 53.35 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन... यह किसी भी फिल्म का पहले दिन का है हाईएस्ट कलेक्शन... इसके पहले यह रिकॉर्ड ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के नाम था... 

20. लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय कुमार का लुक रिलीज : अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय का लुक हुआ रिलीज़... माथे पर बड़ी लाल बिंदी और लाल साड़ी में अक्षय का लुक है पॉवरफुल... इस फिल्म में वे ट्रांसजेंडर का रोल निभा रहे हैं...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में पहली बार NBA का आगाज, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी सौंपेंगी मैच बॉल