Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश-दुनिया की टॉप 20 खबरें एक नजर में

हमें फॉलो करें देश-दुनिया की टॉप 20 खबरें एक नजर में
, सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (20:55 IST)
1. भारत में आतंकी साजिश
पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के सहयोग से आतंकवादी रच रहे हैं भारत में हमले की साजिश... जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी कर सकते हैं हमला...

2. फिर बौखलाया पाकिस्तान
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान... ‍राजनाथ ‍ने दिया था पाकिस्तान को एफएटीएफ की काली सूची में डालने संबंधी बयान... भारत पर लगाया एफएटीएफ की कार्रवाई को राजनीतिक रंग देने का आरोप...
3. आतंकी संगठन की गुप्त बैठक
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठनों की गुप्त बैठक... पाकिस्तान के इशारे पर भारत में हमलों के लिए बांटी जिम्मेदारी... कश्मीर समेत पूरे देश में है हमले करने की योजना...

4. स्विस बैंक खातों का खुलासा
स्विस बैंक में भारतीय लोगों के खातों का खुलासा... भारत सरकार को मिली कालेधन की पहली जानकारी... स्विट्‍जरलैंड ने स्वचालित व्यवस्था के तहत भारत को उपलब्ध कराई हैं सूचनाएं...
5. पेड़ों की कटाई पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ कटाई पर रोक... शीर्ष अदालत ने दिए गिरफ्तार लोगों को रिहा करने के निर्देश... अब तक काटे जा चुके हैं 1500 पेड़...

6. अब नहीं बचेगी कांग्रेस
एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान... कहा- कांग्रेस का हो चुका है सफाया, अब ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी नहीं किया जा सकता...

7. दुर्गा पूजा से राजनीति
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पर नजर आ रहा है राजनीतिक रंग... भाजपा ने 3000 से ज्यादा स्टॉल लगाकर बताए एनआरसी के फायदे... ममता की नाकामियों का भी किया जा रहा है प्रचार...

8. इमरान का चीन दौरा
प्रधानंमत्री बनने के बाद इमरान खान तीसरी बार करेंगे चीन का दौरा... चारों ओर से निराश खान को अब चीन से ही है उम्मीद... क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे ‍शी जिनपिंग से चर्चा...

9. पंजाब के 3 छात्रों की कनाडा में मौत
उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए पंजाब के 3 छात्रों की मौत... शुक्रवार को ओंटेरियो प्रांत में कार दुर्घटना में हुई छात्रों की मृत्यु... गुरदासपुर और जलंधर जिले के रहने वाले थे युवक...

10. प्रियंका का मोदी सरकार पर निशाना
अर्थव्यवस्था को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना... कहा- बुरी तरह खराब है देश की अर्थव्यवस्था, सरकार खोज रही है मुंह चुराकर बच निकलने का उपाय...

11. शिवसैनिक बनेगा मुख्‍यमंत्री
उद्धव ठाकरे ने कहा- एक दिन शिवसैनिक बनेगा महाराष्ट्र का मुख्‍यमंत्री... भाजपा से अलग होने के सवाल पर काटी कन्नी... बेटे की सक्रियता के बीच राजनीति से संन्यास नहीं लेने की बात कही...

12. महाराष्ट्र में भाजपा पार्षद की हत्या
भुसावल में भाजपा पार्षद रवीन्द्र खरात और उनके 3 परिजनों की गोली मारकर हत्या की...घटना को अंजाम देने वाले 3 हमलावर गिरफ्तार..पुलिस कर रही है पूछताछ...

13. भीषण सड़क हादसा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा... दुर्घटना में बीजेपी विधायक विनय द्विवेदी के 4 रिश्तेदारों की मौत... दिल्ली से गोंडा लौट रहा था परिवार...अचानक कंटेनर सामने आने से हुई दुर्घटना...

14. लाख का मालिक भिखारी
मुंबई के गोवंदी में भिखारी के घर से मिले डेढ़ लाख नकद एवं 8 लाख से ज्यादा के एफडी दस्तावेज... 4 अक्टूबर को भिखारी बिरजू की रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई थी मौत...

15. फिर विवादों में फडणवीस
मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस फिर विवादों में घिरे... नामांकन में सामने आई नोटरी का नाम गलत लिखने संबंधी गड़बड़ी...2014 के चुनाव में भी जानकारी छिपाने का मामला चल रहा है अदालत में...

16. पाक क्रिकेटर का दावा
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद इरफान का दावा, मैंने खत्म किया गौतम गंभीर का करियर... कहा- उनकी गेंदों का सामना करने में असहज रहते थे गंभीर... इरफान ने 2012 की एक सीरीज में गंभीर को किया था 4 बार आउट...

17. सुरेन्द्र ने दिखाया दमखम
भारत के सुरेन्द्र सिंह ने वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दिखाया दमखम... स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही बनाए चार विश्व रिकॉर्ड... भारत के मुकेश सिंह ने भी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक...

18. तीन लोगों को मेडिसिन का नोबेल
केलिन, रेडक्लिफ और सिमेन्जा को संयुक्त रूप से मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार...तीनों को ऑक्सीजन की उपलब्धता पर कोशिकाओं की प्रतिक्रिया पर किए गए शोध के लिए मिला शीर्ष पुरस्कार...रेडक्लिफ ब्रिटेन से हैं, जबकि दो अन्य अमेरिका से हैं...

19. फरहान को तंग करती थीं प्रियंका
'स्काई इज पिंक' की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा करती थीं फरहान अख्तर को परेशान... फरहान जब डाइट पर होते थे तब समोसे खाकर चिढ़ाती थीं प्रियंका... 'दिल धड़कने दो' के बाद इस फिल्म में फिर साथ नजर आएगी फरहान-प्रियंका की जोड़ी...

20. लाल कप्तान का नया पोस्टर
सैफ अली खान की नई फिल्म 'लाल कप्तान' का नया पोस्टर रिलीज...दशानन रावण से प्रेरित नजर आ रहा है लुक... पहले पोस्टर में नागा साधु के रूप में नजर आए थे सैफ...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC Test चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान पर भारत की पकड़ मजबूत