देश और दुनिया की आज की 20 प्रमुख खबरों को जानिए एक नजर में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (21:48 IST)
1. पाक का नया पैंतरा
करतारपुर कॉरिडोर के उद्धाटन समारोह में पाकिस्तान ने दिखाई पैंतरेबाजी..कहा- उद्धाटन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं देगा  न्योता...पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बनाया जाएगा मेहमान... 
2. अलगाववादियों को आतंकी का साथ
टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए का बड़ा खुलासा...अलगाववादियों को आतंकी हाफिज सईद करता था फंडिंग...एनआईए कसेगा शिकंजा...
3. फारूक अब्दुल्ला को झटका
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका...नजरबंदी को लेकर लगाई गई याचिका को किया  खारिज....संविधान पीठ को सौंपी जम्मू कश्मीर से जुड़ी याचिका...
4. शाह के दावे पर ओवैसी का सवाल
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री अमित शाह के दावे पर एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने उठाए सवाल...कहा अगर कश्मीर में सब कुछ सामान्य तो  क्यों है अघोषित आपातकाल जैसे हालात....संचार व्यवस्था के ठप होने पर उठाए सवाल... 
5. झाबुआ चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री
झाबुआ विधानसभा में पाकिस्तान की एंट्री...नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को बताया पाकिस्तान का  उम्मीदवार...भाजपा उम्मीदवार भानु भूरिया ने दिग्गज नेताओं के उपस्थिति में किया नामांकन...
6. नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन
झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन...पार्टी उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के नामांकन से मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में पार्टी का  शक्ति प्रदर्शन....भूरिया ने दाखिल किया नामांकन....
7. करनाल से खट्टर मैदान में
हरियाणा में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट...करनाल विधानसभा सीट से लडेंगे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर...पहली लिस्ट में  78 उम्मीदवारों के नाम... 
8. सितारों के सहारे 75 पार
हरियाणा में 75 पार के नारे के लिए भाजपा ने सितारों को उतारा मैदान में....बबीता फोगाट दादरी से, सोनीपत के बरौदा से योगेश्वर दत्त  और पेहोवा से पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह उतरेंगे मैदान में....
9. किंगमेकर अब बनेंगे किंग
महाराष्ट्र में किंगमेकर माने जाने वाली शिवसेना के परिवार के युवा चेहरे आदित्य ठाकरे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव...वर्ली से नाम तय...पार्टी के  नेता बता चुके हैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार....
10. चुनावी दंगल में राज ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मनसे भी उतारेगी अपने उम्मीदवार...पार्टी प्रमुख राज ठाकरे का एलान...लड़ेंगे विधानसभा चुनाव...100 सीटों  पर पार्टी लड़ सकती है चुनाव....
11. फिर फंस गए केजरीवाल
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान...कहा बिहार के लोग 500 का टिकट कटाकर 5 लाख का कराते है फ्री  इलाज...भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का पलटवार...बिहार औऱ यूपी की जनता सिखाएगी सबक...
12. जेल में ही रहेंगे चिदंबरम
तिहाड़ की सलाखों से पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को अभी नहीं मिलेगी आजादी...दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका....3 अक्टूबर  तक न्यायिक हिरासत में हैं पी चिदंबरम....
13. राफेल उड़ाने वाले वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख बने आरकेएस भदौरिया...बीएस घनोआ ने सौंपा कार्यभार...चार्ज संभालने के बाद बोले भदौरिया...हर चुनौती से निपटने के लिए  वायुसेना तैयार... राफेल विमान की तारीफ में बांधे पुल....
14. बाढ़, बारिश से 120 से अधिक मौत
उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश और बाढ़ से अब तक 120 से अधिक की मौत...पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी है बाढ़ का तांडव...कई जिलों में  लगातार बारिश से बिगड़े हालात.....बलिया जेल में भरा पानी...
15. बाढ़ में फंसे बिहार के डिप्टी सीएम
बाढ़ से बेहाल बिहार...बाढ़ के पानी से संमदर बना पटना शहर...3 दिन से पानी से घिरे डिप्टी सीएम सुशील मोदी का परिवार समेत  एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू...
16. ‘हथिया’ नक्षत्र की बाढ़
बिहार में बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का गैर जिम्मेदाराना बयान....बताया प्राकृतिक आपदा....केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बाढ़ के  लिए हथिया नक्षत्र का ठहराया जिम्मेदार...
17. अब जागे ‘सरकार’
3 दिन से बाढ़ से बेहाल पटना के लिए अब जागे केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद रविशंकर....कहा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने  की हो रही कोशिश...पार्टी कार्यकर्ता भी राहत–बचाव के काम में जुटे...
18. बारिश के लेकर रेड अलर्ट
बिहार औऱ उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी...मौसम विभाग का अनुमान...कई जिलों में हो सकती अति भारी बारिश....
19. नहीं रहा 'शोले' का 'कालिया'
फ़िल्म 'शोले' में कालिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजू खोटे का 78 साल की उम्र में निधन...30 सितंबर की सुबह 6.55 पर  उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में ली आखिरी सांस...विजू खोटे ने 300 से अधिक मराठी और हिंदी फ़िल्मों में किया था काम... 
20. मर्दानी 2 का टीज़र और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ 
मर्दानी 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र हुआ रिलीज़...फिल्म में लीड रोल में हैं रानी मुखर्जी और डायरेक्शन किया है गोपी पुथरन ने...  यह मूवी इस वर्ष 13 दिसम्बर को होगी रिलीज़...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख