chhath puja: छठ पूजा के कारण रविवार को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित

Webdunia
शनिवार, 18 नवंबर 2023 (11:02 IST)
chhath puja : छठ पूजा के मद्देनजर यहां महामाया फ्लाईओवर नोएडा (Mahamaya flyover Noida) से सरिता विहार (Sarita Vihar) होकर दिल्ली की ओर जाने वाले कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) मार्ग और हरनंदी पुल कुलेसरा पर रविवार अपराह्न 3 बजे से यातायात मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
 
पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आने वाले भारी वाहनों का चरखा गोल चक्कर से मार्ग परिवर्तन कर दिया जाएगा और ये वाहन डीएनडी और चिल्ला होकर दिल्ली की ओर जा सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों के लिए भी ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि वहीं महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोल चक्कर की ओर मोड़ा जा सकता है। इसके अलावा हरनंदी कुलेसरा पर सूरजपुर की ओर से फेज-दो की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कच्ची सड़क तिराहा से किसान चौक की और मोड़ा जाएगा।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

सभी देखें

नवीनतम

भगवान शिव की जहां सप्तपदी हुई, वहीं विराजित हैं मां तारा देवी

Haryana Election : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर मुस्लिम समाज में आक्रोश, बुलंदशहर में पुलिस पर पथराव

युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : नरेंद्र मोदी

MCD चुनाव को लेकर AAP ने LG सक्‍सेना पर लगाया यह आरोप

अगला लेख