Hanuman Chalisa

अब ट्रेनों में लिखा जाएगा, 'कोई टिप नहीं दें, अगर बिल नहीं मिला तो खाना मुफ्त'

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (22:55 IST)
नई दिल्ली। ट्रेनों में इस साल मार्च से खाने के सामानों की दाम सूची सार्वजनिक रूप से लगाई जाएगी और इसके साथ ही लिखा रहेगा, 'कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर बिल नहीं मिला तो आपका भोजन मुफ्त है'।
 
 
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कैटिरंग सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में गोयल ने ये भी निर्देश दिए कि जनवरी 2019 के अंत तक यात्रियों की सुविधा के लिए सभी गैरसुरक्षा शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर विकसित किया जाए।
 
बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वाईफाई कनेक्टिविटी वर्तमान 723 से बढ़ाकर 2,000 स्टेशनों पर की जानी चाहिए। उन्होंने स्टेशनों पर वाईफाई का कार्य जल्द पूरा करने में संभागीय रेलवे मैनेजरों को पुरस्कार का प्रस्ताव दिया।
 
अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने सलाह दी कि 31 मार्च 2019 तक सभी ट्रेनों में कैटरिंग स्टाफ और टीटीई को स्वाइप तथा बिल निकालने वाली मशीनों के साथ पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें वितरित की जानी चाहिए।

अधिकारी ने कहा कि कैटरिंग सुविधाओं वाली सभी ट्रेनों में मार्च 2019 तक दाम सूची होनी चाहिए। इसके साथ यह भी लिखा होना चाहिए कि 'कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर कोई बिल नहीं दिया जाता है तो आपका भोजन मुफ्त है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख