Hanuman Chalisa

ट्रेन बम धमाका : तीनों आरोपी 23 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेजे गए

Webdunia
बुधवार, 8 मार्च 2017 (22:22 IST)
भोपाल। पुलिस ने मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में कल धमाका करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उत्तर प्रदेश के तीन युवकों को आज स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 23 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस धमाके में दस रेल यात्री घायल हो गए थे।
अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) गिरीश दीक्षित ने कानपुर के रहने वाले आरोपी मोहम्मद दानिश (27), मोहम्मद आतीफ मुज्जफर (22) तथा कन्नौज के निवासी आरोपी सैय्यद मीर हुसैन (19) को पूछताछ के लिए 23 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में विस्फोट करने के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों को होशंगाबाद जिले के पिपरिया से कल गिरफ्तार किया था।
 
एटीएस ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपियों से उनके कृत्य के संबंध में साक्ष्य एकत्रित करने और आईएसआईएस संगठन से उनके संबंधों और आतंकी नेटवर्क की पूछताछ करना है। एटीएस ने अदालत में कहा कि इसके साथ ही आरोपियों के पुराने अपराधों की जांच के लिए उन्हें कानपुर और कन्नौज भी ले जाना होगा।
 
एटीएस ने आरोपियों का 23 मार्च तक पुलिस रिमांड मांगा था जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मालूम हो कि कल सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में जबड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुए एक धमाके में दस रेल यात्री घायल हो गए थे। इनमें से तीन यात्री गंभीर तौर पर घायल हुए थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख