Biodata Maker

ज्यादा धुआं उठने पर अपने आप लगेगा ब्रेक, रुक जाएगी ट्रेन!

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2017 (12:21 IST)
नई दिल्ली। रेलवे राजधानी एक्सप्रेस और आगामी तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियों में एक आधुनिक, उच्चस्तरीय अग्नि संसूचन एवं प्रतिक्रिया प्रणाली लगाएगा।
 
इस प्रणाली के लग जाने के बाद यदि ट्रेन में आग से जुड़ी कोई दुर्घटना होती है तो एक तय स्तर से ज्यादा धुआं उठने पर ब्रेक अपने आप लग जाएंगे और ट्रेन रुक जाएगी। इसके बाद प्रभावित डिब्बे में घोषणा हो जाएगी और हूटर बजने लगेंगे।
 
ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाते हुए रेलवे उन सभी एसी डिब्बों को अग्नि संसूचन पूर्व चेतावनी प्रणाली (अर्ली फायर डिटेक्शन वॉर्निंग सिस्टम) से लैस करेगा जिनका इस्तेमाल रातभर के सफर के लिए किया जाता है।
 
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा सभी पॉवर कारों, पैंट्री कारों, विशेष सेवाओं के लोकोमोटिव को भी हाईप्रेशर, वॉटर-मिस्ट फायर सप्रेशन सिस्टम से लैस किया जाएगा ताकि आग लगने की स्थिति में महंगे उपकरणों को बचाया जा सके।
 
आग लगने से जुड़ी सूचना के पूर्व में ही मिल जाने पर अफरा-तफरी का माहौल टाला जा सकता है, जान-माल के नुकसान को रोका जा सकता है और सेवाओं में आने वाली बाधा को न्यूनतम किया जा सकता है। पारंपरिक धुआं संसूचन प्रणाली में प्रतिक्रिया का समय धीमा होता है, अलार्म देर से बजते हैं और तेज हवा की स्थिति में संसूचन की दर कमजोर होती है। इसके अलावा धूल-मिट्टी के चलते भी इनका प्रदर्शन प्रभावित होता है।
 
अधिकारी ने कहा कि सभी हमसफर ट्रेनों को अग्नि संसूचन प्रणाली से लैस किया जा रहा है। केंद्रीय निरीक्षण तंत्र पॉवर कार में रहेगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख