रेल सेवाओं पर पड़ा कृषि आंदोलन का असर, यहां नहीं चल रही हैं ट्रेनें

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (11:14 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने गुरुवार को कहा कि किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब में ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। किसान नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
उत्तरी रेलवे के एक प्रवक्ता ने राज्य में ट्रेन सेवाओं के बहाल होने की अटकलों के बीच गुरुवार को कहा कि ट्रेन सेवाएं बहाल नहीं की गई हैं।
 
उत्तरी रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा, 'कुछ समाचार पत्रों में पंजाब में रेल सेवाएं बहाल होने की खबरें छपी हैं। एक बार फिर यह स्पष्ट किया जाता है कि यह झूठी खबर है और अभी वहां ट्रेनें अभी नहीं चल रही हैं।'
 
कुमार ने कहा, 'ये समाचार पत्र 22 अक्टूबर को जारी की गई उत्तरी रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दे रहे हैं, जब एक दिन के लिए मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया गया था लेकिन अनिश्चितताओं और ट्रेन संचालन कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे बंद कर दिया गया था। यह जानकारी सभी संबंधित लोगों के लिए है।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख