CWC की बैठक में पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (11:52 IST)
CWC meeting : कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्यसमिति (CWC) की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें कुछ क्षण मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के पुराने मुख्यालय 24, अकबर रोड पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कार्यसमिति के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।ALSO READ: सिंधु जल संधि पर रोक से खुश हुए निशिकांत दुबे, कहा बिना पानी मरेंगे पाकिस्तानी
 
राहुल गांधी इस हमले के बाद अपना अमेरिका दौरा बीच में ही रद्द करके स्वदेश लौट आए और इस बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कुछ पल मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

सरकार के निकम्मेपन और माफियाओं के गठजोड़ के कारण रद्द होती हैं परीक्षाएं : राहुल गांधी

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

अगला लेख