ममता के भतीजे और TMC के MP अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2021 (17:04 IST)
अगरतला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा के अगरतला हवाई अड्डे से त्रिपुरेश्वरी मंदिर जाते समय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले को कई बार रोकने का प्रयास किया।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बनर्जी के काफिले को पश्चिम त्रिपुरा के चारीलाम में रोका गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सड़क बंद करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबि‍क भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के झंडों के डंडों से कथित रूप से बनर्जी की कार पर वार किए, लेकिन वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ। बनर्जी ने घटना की वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया,

'त्रिपुरा में भाजपा के शासन में लोकतंत्र! राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये बिप्लब देब को शाबाशी।

पुलिस सूत्रों के मुताबि‍क भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सिपाहीजाला जिले के कमला सागर में बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया। जब वह उदयपुर में त्रिपुरेश्वरी मंदिर पहुंचे, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और 'अभिषेक वापस जाओ' के नारे लगाए। इसके बाद वहां तनाव पैदा हो गया।

बाद में गोमती जिले के भाजपा अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने पार्टी समर्थकों से इलाके से चले जाने को कहा। इसके बाद बनर्जी ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

अगला लेख