Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान के राज्यपाल मिश्र का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटे साइबर एक्‍सपर्ट्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजस्थान के राज्यपाल मिश्र का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटे साइबर एक्‍सपर्ट्स
, रविवार, 23 जनवरी 2022 (18:47 IST)
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का टि्वटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। बाद में हैकर्स ने अरबी भाषा में मिश्र के टि्वटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट किया।

खबरों के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र का टि्वटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। साइबर विशेषज्ञ राज्यपाल के टि्वटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि अकाउंट किसने हैक किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के टि्वटर अकाउंट के हैक होने की भी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM Modi ने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम स्टैच्यू का किया अनावरण, जानिए क्या बोले-