PM Modi On UCC: एक देश में दो कानून नहीं चलेंगे, एक देश में एक ही कानून होगा, भोपाल में गरजे पीएम मोदी

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2023 (13:42 IST)
PM Modi On UCC: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं। यहां भोपाल में उन्‍होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक घर दो कानूनों से नहीं चल पाएगा, ठीक उसी तरह से एक देश में दो कानून नहीं हो सकते हैं। एक देश एक ही कानून से चलेगा।

उन्‍होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुस्‍लिमों में भ्रम पैदा किया जा रहा है। बीजेपी घर घर जाकर यह भ्रम दूर करेगी। उन्‍होंने कहा कि सियासी फायदे के लिए विपक्षी पार्टियां यूसीसी का गलत इस्‍तेमाल कर रही हैं।
बता दें कि देश में सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाने की चर्चा है।

इस कानून के तहत देश में रहने वाले सभी धर्मों के लिए समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी, खासतौर से मुस्‍लिमों को भी शादी, तलाक और संपत्‍ति जैसे मामलों के लिए हिंदुओं की ही तरह कोर्ट का रुख करना होगा और जो कानून बनेगा वो सभी के लिए समान रूप से लागू होगा। वर्तमान में हिन्‍दुओं के लिए कानून है, जबकि मुस्‍लिम धर्म के लोग मुस्‍लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तहत अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख