Publish Date: Fri, 26 Dec 2025 (16:35 IST)
Updated Date: Fri, 26 Dec 2025 (16:38 IST)
इन दिनों कुत्तों को सडक से हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार निर्देश जारी कर रहा है। लेकिन ठीक इसी वक्त ऐसे लोग भी हैं, जो बेजुबान जानवरों को बेइंतहा प्यार करते हैं। यहां तक कि उनके लिए अपनी जान तक दे सकते हैं।
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगी बहनों राधा सिंह (24 वर्ष) और जिया सिंह (22 वर्ष) ने अपने पालतू कुत्ते टोनी की लंबी बीमारी से इतना गहरा सदमा लगा कि दोनों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या कर ली।
बता दें कि टोनी नाम का यह जर्मन शेफर्ड कुत्ता पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार था और लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। दोनों बहनें ग्रेजुएशन पास थीं और कुत्ते से बेहद भावनात्मक लगाव रखती थीं, इतना कि टोनी के खाना न खाने पर वे खुद भी भोजन छोड़ देती थीं। परिजनों के अनुसार दोनों बहनें लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।
दोनों बहनों की हो गई मौत : घटना के दिन मां गुलाबा देवी ने उन्हें सामान लाने भेजा था, लौटने के बाद घर में कराहने की आवाज सुनकर मां ने पूछा तो बहनों ने फिनाइल पीने की बात बताई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बड़ी बहन राधा की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन जिया का इलाज के दौरान निधन हो गया। पड़ोसियों ने भी बताया कि बहनें टोनी से बहुत प्यार करती थीं और उसकी बीमारी से काफी परेशान रहती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Navin Rangiyal