दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, लालकिले के पास से पकड़े IS के दो आतंकवादी

Webdunia
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार रात 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। लाल किले के पास से पकड़े गए इन आतंकियों के नाम परवेज और जमशेद हैं। 
 
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया स्पेशल सेल की टीम ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आईएस जम्मू कश्मीर संगठन से जुड़े हैं। दोनों को ही लाल किले के पास जामा मस्जिद बस स्टॉप से पकड़ा गया है।
 
इनके पास से 2 पिस्तौल, 10 कारतूस और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। दिल्ली से कश्मीर जा रहे इन आतंकियों ने हथियार उत्तर प्रदेश से खरीदे थे। 
 
इस बीच, दोनों आतंकियों को दिल्ली पुलिस को पांच दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। खुफिया एजेंसियां इन दोनों से पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक आतंकी परवेज के भाई की मौत जनवरी में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में हो गई थी। परवेज पहले हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य था मगर बाद आईएसजेके से जुड़ गया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख