Hanuman Chalisa

यूसी ब्राउजर का भारतीय बाजार में नया वर्जन लांच

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (19:17 IST)
नई दिल्ली। चीन में विकसित मोबाइल वेब ब्राउजर यूसी ब्राउजर ने अपना नया वर्जन 12.0 बुधवार को भारतीय बाजार में उतारा। कंपनी ने आज यहां 12.0 वर्जन को लांच करते हुए यह दावा किया कि इससे मोबाइल पर वीडियो देखना ज्यादा आसान हो जाएगा और यह पहले से 50 फीसदी कम डाटा खर्च करेगा।


अब उपभोक्ता ब्राउज करने के साथ-साथ वीडियो भी देख पाएंगे। वीडियो एक छोटे विंडो में चलता रहेगा। यह एक या दो जीबी के रैम वाले बजट फोन पर भी चल पाएगा। इससे बफरिंग की समस्या भी नहीं आएगी और उपभोक्ता सीधे डाउनलोड होते वीडियो को देख पाएंगे। इसमें स्मार्ट वेदर और स्मार्ट जोडियक साइन जैसे नए फीचर भी जोड़े गए हैं।

ब्राउजिंग को पर्सनलाइज करने की दिशा में कदम उठाते हुए उपभोक्ता की पसंद के अनुसार, कंटेंट पेश किए जाएंगे। यूसी ब्राउजर अलीबाबा मोबाइल बिजनेस समूह का उत्पाद है। यूसी ब्राउजर की प्रमुख शालिया ली ने कहा कि डाटा कंप्रेशन टेक्नोलॉजी से हम अब 'नो बफरिंग' वीडियो पेश करेंगे। वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में यूसी ब्राउजर पर समाचारों का पेज व्यू 50 फीसदी बढ़ा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख