दोस्ती में दरार, उद्धव ठाकरे ने दिखाए तेवर- झूठी है भाजपा

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (18:43 IST)
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे लगता है अब आरपार के मूड में आ गए हैं। हालांकि उन्होंने यह कहकर मामले को पूरी तरह बिगाड़ा नहीं है कि वे भाजपा को अभी भी दुश्मन नहीं मानते।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आरोपों पर बोलते हुए उद्धव ने कहा कि फडणवीस ने मुझ पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं, जबकि 5 साल के काम का श्रेय खुद ले लिया। दअरसल, भाजपा ने पिछले 5 सालों में विकास नहीं, राजनीति ज्यादा की है।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि भाजपा झूठी है। चुनाव से पहले हमसे मीठी-मीठी बातें की गईं। फडणवीस ही नहीं अमित शाह ने मुंबई आकर 50-50 का वादा किया था। ठाकरे ने कहा कि अब हम भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे।

उद्धव ने कहा कि मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही होगा। भाजपा झूठ बोलना बंद करे, हमें झूठ बोलने की आदत नहीं। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी पीएम मोदी की आलोचना नहीं की, हमने सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झूठा कहने वालों से रिश्ता नहीं रखूंगा। गंगा साफ करते-करते इनका दिमाग प्रदूषित हो गया है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख