Hanuman Chalisa

भाजपा ने शिवसेना को तोड़ दिया, लेकिन हम खत्म नहीं हुए : उद्धव ठाकरे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (00:54 IST)
Uddhav Thackeray's statement regarding Shiv Sena : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भले ही उनके विधायकों को अपने पाले में कर उनके दल को तोड़ दिया, लेकिन उनकी पार्टी खत्म नहीं हुई है। मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) इसके बजाय भाजपा को दफन कर देगी।
 
शिवसेना भाजपा को दफना देगी और आगे बढ़ेगी : ठाकरे ने कहा, भाजपा ने हमारे विधायकों और सांसदों को छीनकर शिवसेना को तोड़ दिया, (लेकिन) इसका मतलब यह नहीं है कि शिवसेना खत्म हो गई। इसके विपरीत, शिवसेना भाजपा को दफना देगी और आगे बढ़ेगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा नेताओं में जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों का दौरा करने का साहस नहीं है।
 
तब बाल ठाकरे ने नरेंद्र मोदी को बचाया था : उन्होंने बिना ज्यादा जानकारी दिए यह भी दावा किया कि उनके पिता और शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने नरेंद्र मोदी को तब ‘बचाया’ था जब भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी, मोदी को दरकिनार करने वाले थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख