उद्धव ठाकरे गरजे, हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 जुलाई 2025 (13:02 IST)
Uddhav RaJ Thackeray joint rally : मुंबई के वर्ली डोम में शनिवार को शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता राज ठाकरे 20 साल बाद एक मंच पर साथ नजर आए। संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं। ALSO READ: मराठी के लिए 20 साल बाद उद्धव के साथ, संयुक्त रैली में क्या बोले राज ठाकरे?
 
उद्धव ने कहा कि मराठी के लिए हम साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय मराठी एक। मराठी के लिए राजनीतिक दूरियां खत्म की। उनकी कोशिश सबको तोड़ने की है। गुजरात में भी पटेलों को इन्होंने अलग किया। उन्होंने कहा कि अगर हिंदी थोपेंगे तो हम शक्ति दिखाएंगे।
 
उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने महाराष्‍ट्र के लिए क्या किया? ये आएंगे, खाएंगे और झगड़ा लगाकर चले जाएंगे। हमें बांटने वालों को हम बाहर का रास्ता दिखाएंगे। दादागिरी करेंगे नहीं तो सहेंगे भी नहीं। उन्होंने साफ कहा कि मोह महानगर पालिका का नहीं, महाराष्‍ट्र का है।
 
उद्धव ने कहा कि मुंबई मराठियों की है और उनकी ही रहेगी। मुंबई को महाराष्‍ट्र से अलग नहीं कर सकते। हमने मुंबई के लिए लड़ी। उन्होंने भाजपा पर मुंबई से महाराष्‍ट्र को अलग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि जब भाजपा कहती है कि उन्हें एक संविधान, एक निशान और एक प्रधानमंत्री चाहिए, तो उन्हें याद रखना चाहिए कि एक निशान तिरंगा है, न कि भाजपा का झंडा। वे हमसे हमेशा पूछते हैं कि हमने BMC में अपने शासन के दौरान मुंबई में मराठी लोगों के लिए क्या किया। अब हम सवाल पूछ रहे हैं,आपके शासन के पिछले 11 वर्षों में, आपने क्या किया है?
<

आवाज महाराष्ट्राचा, आवाज मराठी माणसाचा, आवाज ठाकरेंचा! | भव्य विजयी मेळावा! | एन. एस. सी. आय. डोम, वरळी, मुंबई - #LIVE https://t.co/HmXtBYI9M8

— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 5, 2025 >
संयुक्त रैली के दौरान भाईयों, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के लिए दो सरकारी प्रस्तावों को रद्द कर दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव ठाकरे गरजे, हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं

मराठी के लिए 20 साल बाद उद्धव के साथ, संयुक्त रैली में क्या बोले राज ठाकरे?

LIVE: मुंबई में 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव और राज ठाकरे

टैरिफ पर क्या ट्रंप के सामने झुक जाएंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

उफान पर नदियां, सड़कें लबालब, जानिए कहां कैसा है मौसम?

अगला लेख