उद्धव ठाकरे का राज्यपाल को जवाब, हिंदुत्व पर आपका सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (14:16 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी (Bhagat singh Koshyari) के पत्र का जवाब देते हु्ए कहा कि पत्र में मेरे हिंदुत्व का उल्लेख करना गलत है। हिंदुत्व के लिए मुझे आपकी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ये भी सवाल किया कि क्या कोश्यारी के लिए हिंदुत्व का मतलब केवल धार्मिक स्थलों को पुन: खोलने से है और क्या उन्हें नहीं खोलने का मतलब धर्मनिरपेक्ष होना है।
 
ठाकरे ने कहा कि क्या धर्मनिरपेक्षता संविधान का अहम हिस्सा नहीं है, जिसके नाम पर आपने राज्यपाल बनते समय शपथ ग्रहण की थी।
 
उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं और आस्थाओं को ध्यान में रखने के साथ साथ, उनके जीवन की रक्षा करना भी अहम है। लॉकडाउन अचानक लागू करना और समाप्त करना सही नहीं है।
 
 
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य में पूजा स्थल फिर से खोलने की मांग की है। इसके लिए राज्यपाल ने मुख्‍यमंत्री को उनके पिछले टेलीविजन संबोधन की भी याद दिलाई है।
 
राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव को लिखे पत्र में कहा कि विगत तीन महीनों में मुझसे पूजा स्थलों को खोलने की मांग को लेकर कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की है। इनमें राजनेता और एनजीओ भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार ने बार, रेस्टोरेंट और बीच लोगों के लिए खोल दिए हैं, वहीं पूजा स्थलों को अभी भी खुलने का इंतजार है।
 
उन्होंने उद्धव को याद दिलाया कि आपने 1 जून को अपने संबोधन में 'मिशन बिगेन अगेन' अर्थात पुनश्च हरिओम की बात कही थी। राज्यपाल ने पत्र में कहा कि आप हिन्दुत्व के प्रबल पक्षधर रहे हैं। भगवान राम के प्रति श्रद्धा की बात भी आप सार्वजनिक रूप से करते हैं। आप अयोध्या और पंढरपुर में विट्‍ठल-रुक्मणि में पूजा कर चुके हैं।
 
राज्यपाल ने अपने खत में इस बात पर आश्चर्य जताया कि उद्धव अचानक धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं, जिस शब्द से वे कभी घृणा करते थे। कोश्यारी ने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली में भी 8 दिसंबर से धार्मिक स्थलों को खोला जा चुका है। अन्य राज्यों में पूजा स्थल खोल दिए गए हैं। अत: महाराष्ट्र में भी फिर से पूजा स्थल खोले जाने चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख