UN जलवायु प्रमुख ने भारत को बताया सौर महाशक्ति, की भारत के प्रयासों की सराहना

संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील नेने जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जहां कुछ सरकारें केवल बातें करती हैं, वहीं भारत काम करता है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (15:19 IST)
India was declared a solar superpower: संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील (Simon Steele) ने भारत को एक 'सौर महाशक्ति' (solar superpower) कहा है। उन्होंने भारत से अपनी सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को शामिल करते हुए एक महत्वाकांक्षी जलवायु योजना विकसित करने का आग्रह किया है। उन्होंने नई दिल्ली में कहा है कि वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में उछाल को और अधिक मजबूती से अपनाने से भारत की आर्थिक उन्नति को गति मिलेगी।
 
जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की : 'ईटी ग्लोबल बिजनेस समिट' में भाग लेने के लिए भारत आए स्टील ने जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जहां कुछ सरकारें केवल बातें करती हैं, वहीं भारत काम करता है।ALSO READ: उत्तराखंड में 16 दिसंबर से सौर कौथिग मेला, मिलेगा सौर ऊर्जा को बढ़ावा
 
भारत पहले से ही एक सौर महाशक्ति : उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही एक सौर महाशक्ति है, 100 गीगावॉट से अधिक सौर ऊर्जा स्थापित करने वाले केवल 4 देशों में से 1 है। ऊर्जा की पहुंच बढ़ रही है और देशभर के गांवों में 2028 तक बिजली पहुंचा दी जाएगी, जो तय समय से काफी पहले है।
 
स्टील ने कहा कि अब अगला कदम उठाने और भारत के 1.4 अरब लोगों और अर्थव्यवस्था के लिए और भी बड़े लाभ प्राप्त करने का वास्तविक अवसर है। भारत पहले से ही इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है, लेकिन वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा उछाल को और भी मजबूती से अपनाने से भारत की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।ALSO READ: CM धामी ने बताया, नई सौर ऊर्जा नीति के तहत क्या है उत्तराखंड का लक्ष्य?
 
भारत के पास एक ऐसा अवसर है, जो केवल कुछ ही देशों के पास है : स्टील ने कहा कि भारत के पास एक ऐसा अवसर है, जो केवल कुछ ही देशों के पास है। यह है नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के सैकड़ों गीगावॉट को तैनात करने की महत्वाकांक्षी योजनाओं को साकार करना, हरित औद्योगिकीकरण की एक नई लहर का नेतृत्व करना, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का विकास, विस्तार और निर्यात करना। उन्होंने कहा कि विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जलवायु योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
 
संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख ने कहा कि भारत के नेताओं के पास समग्र अर्थव्यवस्था औद्योगिक रणनीतियों को गहरा करने का एक दुर्लभ अवसर है, जो तेजी से विकासशील दक्षिण एशियाई राष्ट्र को स्वच्छ ऊर्जा और उद्योग में एक प्रमुख शक्ति बना देगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख