UNGA अध्यक्ष बोले, जमीनी हकीकत को नहीं दर्शाती UNSC, इसमें सुधार की जरूरत है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (00:42 IST)
UNGA President's statement regarding UNSC : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मौजूदा संरचना दुनिया की समकालीन भूराजनीतिक वास्तविकता को नहीं दर्शाती और इसमें सुधार की जरूरत है।
 
उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत के तुरंत बाद एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए फैसले लेने में असमर्थ रहा है। राजदूत फ्रांसिस भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने यूएनएससी में सुधार की पुरजोर वकालत की।
 
उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पूरी तरह आवश्यक है। फ्रांसिस ने कहा कि जयशंकर के साथ उनकी वार्ता में भी यह मुद्दा आया। भारत संयुक्त राष्ट्र में खासतौर पर सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर देता रहा है। नई दिल्ली सुरक्षा परिषद सुधार पर अंतर सरकारी वार्ता (आईजीएन) में कोई सार्थक पहल नहीं होने से खास तौर पर निराश है।
 
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता की पुरजोर दावेदारी कर रहा है। इस समय यूएनएससी में पांच स्थाई सदस्य हैं और 10 गैर अस्थाई सदस्य हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा दो साल के कार्यकाल के लिए चुनती है।
ALSO READ: भारत के विदेश मंत्री जयशंकर क्यों चाहते हैं संयुक्त राष्ट्र में सुधार?
पांच स्थाई सदस्यों में रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका हैं और इन देशों के पास किसी भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर वीटो का अधिकार है। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने अफ्रीकी संघ को जी20 का पूर्णकालिक सदस्य बनाने में भारत की भूमिका की भी सराहना की। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख