भारत दूसरी बार UNHRC का सदस्य बना

Webdunia
बुधवार, 22 अक्टूबर 2014 (16:18 IST)
-शोभना जैन
न्यूयॉर्क। भारत संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठित एजेंसी संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार परिषद का लगातार दूसरी बार सर्वाधिक मतों से सदस्य निर्वाचित हुआ है। परिषद के एशिया प्रशांत समूह के लिए मंगलवार को  यहां हुए मतदान में कांटे की टक्कर में भारत को सर्वाधिक यानी 162 मत मिले।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस समूह के चार स्थानों के लिए इंडोनेशिया, कतर, बांग्लादेश तथा थाईलैड थे। भारत का कार्यकाल 2015-2017 तक होगा। आधिकारिक सूत्रों ने इस विजय को अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की साख का प्रतीक बताया है। परिषद के कुल 47 सदस्य देश हैं तथा इसके एशिया प्रशांत समूह  में 13 सदस्य देश हैं, जिनमें चीन व पाकिस्तान भी शामिल हैं, जिनका कार्यकाल क्रमशः 2016 तथा 2015 में समाप्त हो रहा है।
 
यहा संयुक्त राष्ट्र स्थित भारत के स्थायी मिशन के अनुसार मानवाधिकारों के संरक्षण तथा उनका प्रोत्साहन भारत की घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय नीतियों में अंतर्निहित है। वह संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार प्रणाली का प्रबल समर्थक रहा है तथा इनके लिए वचनबद्ध है तथा संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार परिषद को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है और इस बारे मे आगे भी कार्य करता रहेगा।
 
गौरतलब है कि परिषद संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक निकाय है। परिषद का गठन 15 मार्च 1996 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किया था। यह दुनिया भर में मानवाधिकारों के संरक्षण तथा उनके प्रोत्साहन के लिए कार्य करती है। 
 
सूत्रों के अनुसार भारत इसका सक्रिय तथा रचनात्मक सदस्य रहा है तथा इस क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक उपयोगी भूमिका निभाता रहा है। परिषद के इस समूह में भारत का वर्तमान कार्यकाल दिसंबर 2014 में समाप्त हो रहा है। (वीएनआई) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?