मंत्रिमंडल विस्तार : मंडाविया को स्वास्थ्य, प्रधान को शिक्षा, ज्योतिरादित्य को नागर विमानन मंत्रालय मिला

Webdunia
गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (00:31 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद के बुधवार को हुए बहुप्रतीक्षित फेरबदल व विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्रालय, धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय और अनुराग ठाकुर को सूचना प्रसारण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। नवगठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार गृहमंत्री को दिया गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के विभागों का आवंटन किया। इसके अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागर विमानन मंत्रालय, नारायण राणे को लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता मंत्रालय तथा सर्वानंद सोनोवान को पोत, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है।

डॉ. वीरेन्द्र सिंह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। वहीं जदयू अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह को इस्पात मंत्रालय दिया गया है। अश्विनी वैष्णव को रेल, संचार तथा इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। लोजपा के पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का प्रभार दिया गया।
ALSO READ: मोदी कैबिनेट फेरबदल : स्वास्थ्य, रेल, शिक्षा... जानिए किसे मिला कौनसा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट
किरेन रिजिजू को विधि एवं न्याय मंत्रालय, भूपेन्द्र यादव को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा तथा कौशल एवं उद्यमिता मंत्रालय, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम, शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय, अनुराग ठाकुर को सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं युवा एवं खेल मंत्रालय का प्रभार दिया गया।
ALSO READ: पेट्रोल-डीजल मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन करेंगे किसान
गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय तथा महेन्द्र नाथ पांडे को भारी उद्योग मंत्रालय, जी किशन रेड्डी को संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और पुरुषोत्तम रूपाला को मत्‍स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय दिया गया है।
ALSO READ: 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 15 कैबिनेट, 28 राज्यमंत्री, कैबिनेट की बैठक कल, PM मोदी ने सहयोगियों को दी बधाई
वहीं मंत्रिपरिषद विभागों के आवंटन के दौरान कई सदस्यों को राज्यमंत्री का बनाया गया है। इनमें पंकज चौधरी को वित्त राज्यमंत्री, अनुप्रिया सिंह पटेल को वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, राजीव चंद्रशेखर को कौशल, उद्यमिता एवं इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री, शोभा करंदलाजे को कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रिपरिषद की बैठक गुरुवार शाम को होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला, कांग्रेस ने की पीएम से हस्तक्षेप की मांग

Espionage case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​ने किया अदालत का रुख, मांगी नियमित जमानत

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

COVID-19 : मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

ChatGPT डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, लगा शिकायतों का अंबार

अगला लेख