केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- सिविल सेवा परीक्षा के लिए नहीं बढ़ेगी उम्र सीमा, बदलाव संभव नहीं

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (23:51 IST)
Civil Services Examination : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के संबंध में प्रयासों की संख्या और आयु सीमा के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में किसी भी बदलाव पर विचार करना व्यावहारिक नहीं पाया गया है। कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अधिसूचित सीएसई नियमों के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) हर साल सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) आयोजित करता है।
 
सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, सीएसई के कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर रिट याचिकाओं में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों के आधार पर और विभाग से संबंधित संसदीय स्थाई समिति द्वारा व्यक्त किए गए विचारों के प्रकाश में इस मामले पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में विधिवत विचार किया गया है और सीएसई के संबंध में प्रयासों की संख्या और आयु सीमा के बारे में मौजूदा प्रावधानों में किसी भी बदलाव पर विचार करना व्यवहार्य नहीं पाया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि सीएसई की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा आयोजित करने की तारीखें और स्थान आयोग द्वारा निर्धारित और अधिसूचित किए जाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आयोग द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 का आयोजन 28 मई 2023 को किया गया है और परिणाम 12 जून को घोषित किए गए हैं, जिसमें पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों (यानी 14,624) को योग्य घोषित किया गया है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के कुछ असफल उम्मीदवारों ने अदालतों का दरवाजा खटखटाया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख