केन्द्रीय मंत्री नकवी का इस्तीफा, बन सकते हैं उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2022 (17:08 IST)
नई दिल्ली। अल्पसंख्‍यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। 7 जुलाई को राज्यसभा में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। जदयू के राज्यसभा सांसद और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल भी गुरुवार को खत्म हो रहा है। 
 
कैबिनेट की बैठक के बाद नकवी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की सराहना की। इस बीच, अटकलें हैं नकवी को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 
 
नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। आरसीपी सिंह जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे। उन्हें भी जदयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
 
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में क्या और किस मुद्दे पर बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौरान नकवी की भावी भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख