संप्रग सरकार ने ली थी 'आईसीजे' वाले पाकिस्‍तानी वकील की सेवाएं : भाजपा

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2017 (19:35 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने आज कहा कि संप्रग सरकार ने साल 2004 में पंचाट से जुड़े एक मामले में पाकिस्तानी मूल के उसी वकील की सेवाएं ली थीं, जिसने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।
 
कांग्रेस पर कई मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफदारी करने वाली बातें बोलने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हराव ने कहा कि पार्टी को निश्चित तौर पर यह बताना चाहिए कि उसकी सरकार ने एनरॉन जैसे संवेदनशील मामले में खावर कुरैशी की सेवाएं ली थी।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग सरकार ने विवादास्पद डाभोल परियोजना से जुड़े मामले में अमेरिकी कंपनी के खिलाफ मध्यस्थता मामले में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम को बदल दिया था। राव ने कहा कि यह सवाल देशभक्ति से जुड़ा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि कुरैशी की सेवाएं लेने में तत्कालीन संप्रग सरकार की क्या मजबूरी थी? पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जब कांग्रेस को पाकिस्तान के पक्ष में बोलते सुना गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में भी वह पाकिस्तान की जुबान बोल रही थी।
 
जाधव मामले में भारत का पक्ष रखने वाले हरीश साल्वे का उदाहरण देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि संप्रग सरकार को ऐसे संवेदनशील मामले में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक भी भारतीय वकील नहीं मिला। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख