Hanuman Chalisa

यूपीआई का सर्वर फिर डाउन, हजारों यूजर्स परेशान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (14:38 IST)
UPI server Down : भारत में शनिवार को यूपीआई (Unified Payments Interface) सर्वर एक बार फिर डाउन हो गया। इस वजह से ऑनलाइन पेमेंट करने वाले हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
इस अचानक आई खराबी ने PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे लोकप्रिय एप्स के जरिए लेन-देन करने वाले लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
DownDetector के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तक करीब 1,168 शिकायतें यूपीआई सर्विस को लेकर दर्ज की गईं। यूपीआई यूजर्स को पहली बार सर्वर डाउन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हाल के दिनों वे कई बार इस तरह की समस्या झेल चुके हैं। 

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक त्वरित भुगतान प्रणाली है, जिसे आरबीआई द्वारा विनियमित इकाई एनपीसीआई ने विकसित किया है। एनपीसीआई ने एक्स पर पोस्ट किया, 'बीच-बीच में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण आंशिक रूप से यूपीआई लेनदेन में कमी आ रही है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको सूचना देते रहेंगे। आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।'
<

NPCI is currently facing intermittent technical issues, leading to partial UPI transaction declines. We are working to resolve the issue, and will keep you updated.

We regret the inconvenience caused.

— NPCI (@NPCI_NPCI) April 12, 2025 >
उल्लेखनीय है कि लोग आजकल छोटे पैमेंट के लिए भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। बहरहाल लगातार इस तरह की समस्या का सामना कर रहे लोगों का कहना है कि ऑनलाइन पर पूरी तरह भरोसा करना ठीक नहीं है। उन्हें अपने साथ कैश भी लेकर चलना चाहिए। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने किया अहमदाबाद में ‘भारत माता’ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

कॉकरोच जनता पार्टी को हाईकोर्ट का झटका, जल्द बहाल नहीं होगा एक्स अकाउंट

RBI ला रहा है प्लास्टिक के नोट! न फटेंगे, न गलेंगे; जानिए कागजी नोटों की जगह क्यों पड़ी इसकी जरूरत

शाकंभरी सिद्धपीठ में आधी रात आई विनाशकारी बाढ़, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

अगला लेख