यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम, शक्ति दुबे ने किया टॉप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (15:44 IST)
UPSC civil service exam results : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग को तीसरे स्थान पर रहे।
 
आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दुबे ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की और शीर्ष स्थान प्राप्त किया। एम.एस. विश्वविद्यालय बड़ौदा से बी.कॉम. स्नातक हर्षिता गोयल ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
 
डोंगरे अर्चित पराग ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ‘बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग’ की डिग्री प्राप्त की है।
 
कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक की डिग्री रखने वाले आकाश गर्ग ने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग की है।
 
यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है।
 
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024, पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल 14,627 उम्मीदवारों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए अर्हता प्राप्त की, जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए। इनमें से 1,009 अभ्यर्थियों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, कई पर्यटक घायल

गुजरात के अमरेली में विमान हादसा, पायलट की मौत

मध्यप्रदेश में 1 मई से 31 मई तक होंगे ट्रांसफर, अगली कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी

परिवार समेत आमेर पहुंचे उपराष्‍ट्रपति वेंस, हाथियों ने सूंड उठाकर किया स्वागत

Weather Update: मौसम का मिजाज, असम में तेज बारिश से सड़कें लबालब, कई राज्यों में गर्मी की तपन

अगला लेख