Hanuman Chalisa

UPSC Clear करने का तरीका हुआ वायरल, Post देखने के बाद पेट पकड़कर हंसने लगेंगे

Webdunia
बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (15:13 IST)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफल होना टेढ़ी उंगली से घी निकालने के बराबर है। इस परीक्षा में पास होना बच्‍चे का खेल नहीं है। इस परीक्षा को पास करने के लिए दिमाग और रणनीति दोनों ही महत्‍वपूर्ण होती है। हर साल लाखों प्रतियोगी इसकी परीक्षा देते हैं लेकिन कुछ प्रतियोगी ही पहले प्रयास में अपने लक्ष्‍य को हासिल कर लेते हैं। कुछ समय पहले ही UPSC 2020 के परिणाम घोषित हुए। इसमें कुछ ऐसे विद्यार्थी जिन्‍होंने पहले प्रयास में ही इस जंग को जीत लिया था तो किसी ने दूसरे, तीसरे या पांचवें प्रयास तक भी हार नहीं मानी और सफल हो कर दिखाया। जहां एक तरफ परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी जश्‍न मना रहे हैं तो दूसरी ओर असफल विद्यार्थी सब्र का बंध बांधकर फिर से तैयारी में जुट गए है। लेकिन इस बीच एक पोस्‍ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अपना पेट पकड़कर जोर - जोर से हंसने लगेंगे।
 
सोशल मीडिया पर पोस्‍ट हुआ वायरल 
 
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस पोस्‍ट के वायरल होते ही इस पर जबरदस्‍त रिप्लाई आने लगे। वायरल हो रहे ट्वीट में दो तस्‍वीर शेयर की। पहली तस्‍वीर में  UPSC लिखा है, वहीं दूसरी तस्‍वीर में उसे रबर की मदद से साफ किया जा रहा है। कैप्‍शन में लिखा गया है। Cleared UPSC in first attempt यानी पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्लियर कर लिया। इस ट्वीट को देखने के बाद हंसी के फव्‍वारे नहीं रूक रहे हैं। और यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

<

Cleared UPSC in first attempt. pic.twitter.com/jE8bua8QIt

— Unsocially M’idiotic (@m_idiotic) September 27, 2021 >वहीं इस वायरल ट्वीट पर यूजर्स के भी एक से एक मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं जिन्‍हें पढ़कर आपको और भी अधिक हंसी आ जाएंगी। किसी ने कमेंट कर कहा - ''नहीं.. ठीक से clear नही हुआ बॉस। Next attempt लेना पड़ेगा।'' जिस पर तुरंत रिप्‍लाई किया गया 'quota lagao'. तो किसी ने लिखा - "Sahi attempt tha bro, congratulations"  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख