Hanuman Chalisa

लेन-देन लागत घटाने के तौर-तरीकों पर कर रहे काम : रिजर्व बैंक

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (21:08 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को संसदीय समिति को सूचित किया कि नोटबंदी के बाद वह ऑनलाइन भुगतान पर लेन-देन लागत को कम करने के लिए एक व्यवस्था पर काम कर रहा है, हालांकि उसने कहा कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी नकदी प्रवाह में उल्लेखनीय सुधार आया है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल तथा डिप्टी गवर्नर आर. गांधी तथा केंद्रीय बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष पेश हुए। इस दौरान सदस्यों ने गवर्नर से मौद्रिक नीति समीक्षा पर काफी सवाल पूछे। गवर्नर को सवालों के जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि सदस्यों को रिजर्व बैंक की ओर से बताया गया कि बैंकों और भुगतान गेटवे सहित अंशधारकों के साथ सरकार की डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन की पहल के तहत लेन-देन लागत को कम करने की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।
 
समझा जाता है कि पटेल ने बताया कि देश में नकदी प्रवाह की स्थिति काफी सुधर गई है, हालांकि दूरदराज ग्रामीण इलाकों में कुछ समस्या है। सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि वहां भी अगले कुछ सप्ताह में स्थिति सुधर जाएगी। नोटबंदी के वृद्धि पर असर के बारे में पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि लघु अवधि में इसका कुछ असर होगा, लेकिन मध्यम से दीर्घावधि में यह अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अगला लेख