पाकिस्तान से बोला अमेरिका, मुंबई हमले के लिए लखवी को ठहराए जिम्मेदार

Webdunia
रविवार, 10 जनवरी 2021 (07:14 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने शनिवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवाद को धन मुहैया करने के मामले में पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से वह उत्साहित है। अमेरिका ने साफ कहा कि पाकिस्तान को 2008 के मुंबई हमले सहित कई आतंकी हमलों में शामिल होने के लिए लखवी को जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

ALSO READ: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को 15 साल की कैद, 5 साल से था जमानत पर
पाकिस्तान में मुक्त रूप से घूम रहे आतंकवादियों को सजा देने के लिए पाकिस्तान पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच आतंकी वित्त पोषण के एक मामले में पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी एक अदालत ने शुक्रवार को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को 5 साल की कैद की सजा सुनाई।
 
अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट कर कहा कि हम ज़की-उर-रहमान लखवी को दोषी ठहराए जाने से उत्साहित हैं। 
 
हालांकि, उसके अपराध आतंकवाद के वित्तपोषण से काफी अधिक भयानक हैं। पाकिस्तान को मुंबई हमलों सहित आतंकवादी हमलों में शामिल होने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराना चाहिए।
 
भारत ने शुक्रवार को लखवी को आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में पाकिस्तानी अदालत द्वारा जेल की सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठकों से पहले 'आडंबर करना' पाकिस्तान के लिए आम बात हो गई है।
 
भारत ने कहा कि ये कदम साफ दिखाते हैं कि फरवरी 2021 में एफएटीएफ की पूर्ण बैठक और एपीजेजी (एशिया प्रशांत संयुक्त समूह) की बैठक से पहले पाकिस्तान खुद को कार्रवाई करते हुए प्रदर्शित करना चाहता है। (भाषा)

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख