Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : उप्र में बारिश का कहर, 10 की मौत, लखनऊ के स्कूलों को बंद करने के निर्देश

Webdunia
मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (00:07 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए।
 
राजधानी लखनऊ में सोमवार को दिनभर भारी बारिश हुई जिसे देखते हुए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कल 31 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी भारी बारिश की आशंका है, इसे देखते हुए बच्चों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर ये आदेश दिए गए हैं।
 
इस प्रकार पिछले हफ्ते से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। राहत आयुक्त संजय प्रसाद ने कहा कि उत्तरप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को से हो रही बारिश में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 11.30 बजे तक मृतकों की संख्या बढ़कर 80 और घायलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई। सप्ताहभर में सबसे अधिक 11 मौतें सहारनपुर में हुईं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 44 मवेशियों की मौत हो गई और 451 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनता को सतर्क करें और प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा करें, साथ ही जर्जर भवनों को तत्काल खाली कराएं। योगी ने अधिकारियों को वित्तीय एवं चिकित्सीय मदद मुहैया कराने को भी कहा है।
 
इस बीच केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शारदा नदी लखीमपुर के पलियाकलां में और घाघरा नदी बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज पर और अयोध्या में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, गढ़मुक्तेश्वर, फाफामऊ (इलाहाबाद), वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बागपत, मथुरा, आगरा, औरैया, कालपी और हमीरपुर में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। गोमती नदी का जलस्तर सीतापुर के नीमसार में बढ़ रहा है जबकि सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख