शनिवार को होगा उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चुनाव

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2017 (20:23 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक 18 मार्च को बुलाई है जिसमें विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जायेगा जबकि उत्तराखंड में इसी दिन नई सरकार शपथ ग्रहण करेगी। भाजपा के महासचिव भूपेन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भाजपा के विधानमंडल दल की पहली बैठक 18 मार्च को शाम बजे बुलाई गई है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू तथा स्वयं वे पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे। 
सूत्रों ने बताया कि विधानमंडल के नेता तत्पश्चात राज्यपाल राम नाईक को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और संभवत: सोमवार को शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
सूत्रों के अनुसार समारोह किसी विशाल मैदान पर आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विभिन्न केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं जनता शामिल होगी। 
 
सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड में 18 तारीख को नई सरकार सत्तारूढ़ होगी। प्रधानमंत्री मोदी और शाह दोनों शपथग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। इस बीच आज शाम यहां भाजपा के उच्च पदाधिकारियों की बैठक में दोनों राज्यों के लिए भाजपा विधायक दल के नेताओं के बारे में फैसला लिए जाने की संभावना है। 
 
उत्तर प्रदेश में संभावित चेहरों के रूप में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा, केंद्रीय संचार एवं रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और विधायक सुरेश खन्ना का नाम लिया जा रहा है। उत्तराखंड में त्रिविन्द्र रावत, प्रकाश पंत और सतपाल महाराज के नाम चर्चा में हैं।
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख