Festival Posters

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 मार्च 2025 (16:35 IST)
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा गांव में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर पर हुए हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव रविवार को बरामद हो गए। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने यहां बताया कि बचाव एवं तलाश अभियान के दौरान लापता सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ में 54 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि आठ अन्य की मौत हो गई।
 
तिवारी के मुताबिक, रविवार को जिन चार मजदूरों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले अनिल कुमार (21), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के अशोक (28), हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरमेश चंद (30) और देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र के निवासी अरविंद (43) के रूप में हुई है।

#WATCH माणा (चमोली) हिमस्खलन घटना | उत्तराखंड: SDRF की टीम थर्मल इमेज कैमरों का उपयोग करके खोज और बचाव अभियान चला रही है।

अब तक 54 में से 53 श्रमिकों को निकाला जा चुका है। 7 श्रमिकों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

(सोर्स: SDRF) pic.twitter.com/4NHDjPeY7g

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2025
उन्होंने बताया कि सात मृतकों के शव को ज्योतिर्मठ लाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। भारत-चीन सीमा पर करीब 3,200 मीटर की उंचाई पर स्थित आखिरी गांव माणा में हिमस्खलन होने से बीआरओ शिविर में आठ कंटेनर में रह रहे सीमा सड़क संगठन के 54 मजूदर बर्फ में फंस गए थे। फंसे मजदूरों की संख्या पहले 55 बताई जा रही थी, लेकिन एक मजदूर के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच जाने की सूचना मिलने के बाद यह संख्या 54 रह गई।
 
बर्फ में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने तीन दिनों तक तलाश एवं बचाव अभियान चलाया। भाषा
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

Cyclone Montha को लेकर जारी हुआ अलर्ट, ट्रेनें रद्द, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

एसिड अटैक की कहानी पलटी, छात्रा का पिता गिरफ्तार, बलात्कार की शिकायत का लेना चाहता था बदला

पुणे से संदिग्ध आतंकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरकर को ATS ने किया गिरफ्तार, बना रहा था आतंकी हमलों की योजना

महेन्द्र नागर को भाजपा ने पार्टी से निकाला, जमीन विवाद में किसान को कुचला था

सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर एक्शन के विरोध में परिवार के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे व्यापारी

अगला लेख