Hanuman Chalisa

सावधान...उत्त्तराखंड में बड़ा भूकंप आने की संभावना

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (22:07 IST)
देहरादून। हिमालय में आपदारोधी आधारभूत संरचना पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का यहां समापन हो गया, जहां देशभर से आए वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में एक बड़ा भूकंप आने की उच्च संभावना जताई और राज्य सरकार से भूकंपरोधी आधारभूत संरचनाएं बनाने की दिशा में काम करने को कहा।
 
परिचर्चा में भाग ले रहे वैज्ञानिक उत्त्तराखंड में विनाशकारी भूकंप आने की प्रबल संभावना की बात पर एकमत थे। इस हिमालई क्षेत्र में पिछली बार बडा भूकंप करीब 600 वर्ष पहले आया था। अपने संबोधन में बेंगलुरु स्थित​ भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के प्रोफेसर विनोद के गौड़ ने सबसे निचले स्तर पर जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया ताकि लोग भूकंपरोधी निर्माण तकनीक को अपनाएं।
 
उन्होंने कहा कि इस संबंध में हैंडबुक प्रकाशित कर उन्हें जनता को उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे एक आम आदमी भी भूकंपरोधी निर्माण की जरूरत की मूल बात को समझ सके। उत्त्तराखंड के एक बड़े भूकंप की उच्च संभावना वाले केंद्रीय भूकंपीय दरार में स्थित होने की बात कहते हुए गौड़ ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण  एजेंसियों और राज्य सरकार के लिए यह जरूरी है कि वे ऐसी कोई आपदा आने से पहले ही उससे निपटने के लिए ऐहतियाती कदम उठाएं।
 
इस कार्यशाला का उद्देश्य आपदारोधी निर्माण विषय पर वैज्ञानिकों, विभिन्न विभागों के शोध अधिकारियों और पेशेवरों को एक मंच उपलब्ध कराना था, जिससे इससे संबंधित सूचनाओं, जानकारी और सुझावों को साझा किया जा सके।
 
आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर एमएल शर्मा ने उत्त्तराखंड में लगाए गए भूकंप अर्ली वॉर्निंग सिस्टम की स्थिति के बारे में अवगत कराया और इस नेटवर्क के विस्तार की जरूरत बताई। वैज्ञानिकों ने पहाड़ों की ढलान पर बनने वाली संरचनाओं की डिजायन में अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की जरूरत बताते हुए गलत डिजाइन या निर्माण के तरीकों के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में इमारतों के निर्माण के लिए विशेष दिशा-निर्देश की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
 
 
समापन सत्र में यह भी संकल्प लिया गया कि राज्य आपदा रोधी निर्माण की दिशा में अपनी पूरी क्षमता से काम करेगा। इस संबंध में प्रदेश तथा अन्य स्थानों के वैज्ञानिक और अकादमिक संस्थान राज्य सरकार के इस प्रयास में उसके साथ समन्वय और सहयोग करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख