Hanuman Chalisa

कब बुझेगी उत्तराखंड के जंगलों की आग?

Webdunia
रविवार, 1 मई 2016 (14:51 IST)
देहरादून। उत्तराखंड प्रशासन ने रविवार को कहा कि प्रदेश के जंगलों में भड़की आग धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। हालांकि पौड़ी तथा अन्य कई जिलों में आग की लपटें अब भी दिखाई दे रही हैं। 
 
प्रदेश के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने यहां बताया कि केंद्र सरकार से मदद को मिले एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने रविवार सुबह नैनीताल जिले के किलबरी के जंगलों में भड़की आग को बुझाने का प्रयास किया, हालांकि कुछ कारणवश बाकी जगहों पर आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर घोडाखाल से उड़ान नहीं भर पाए।
 
सिंह ने बताया कि अब हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से उड़ान भरने का प्रयास करेंगे और जंगलों में लगी आग को बुझाने में मदद करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) एस. रामास्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और 6,000 से अधिक वनकर्मी सेना के जवानों की मदद से जंगलों में लगी आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने शनिवार शाम कई बार उडानें भरीं और आग बुझाने का प्रयास किया।
 
हालांकि रामास्वामी ने कहा कि रविवार सुबह से कई स्थानों पर जंगलों में लगी आग की वजह से इलाकों में घना धुआं छाया हुआ है जिसकी वजह से आग बुझाने के काम में दिक्कत आ रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख