उत्तराखंड आपदा का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, पलक झपकते ही सैलाब में बह गए मजदूर

निष्ठा पांडे
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (10:00 IST)
चमोली। चमोली आपदा का एक 30 सेकंड का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें तपोवन स्थित धौलीगंगा नदी में एनटीपीसी के कर्मचारी निर्माणाधीन पीलर में काम कर रहे हैं। तभी पीछे से सैलाब आया और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते जलजला उन्हें अपने आगोश में लेता हुए आगे बढ़ गया। करीब 6-7 मजूदर इसकी चपेट में आए हैं।
 
गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में अचानक ऋषिगंगा और धौलगंगा नदी में पानी का जलजला आने से रैणी गांव में ऋषिगंगा नदी पर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का डैम धवस्त हो गया था। इसने भारी तबाही मचाई और 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धौलीगंगा नदी में एनटीपीसी के बांध को भी चपेट में ले लिया।
 
इससे भारी तबाही मची में कुल 206 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 34 शव मिल गए। 8 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। अभी भी 174 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

घटना रविवार 7 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे की थी। इससे अलकनंदा नदी में भी पानी बढ़ गया था। प्रशासन ने नदी तटों को खाली कराने के बाद ही श्रीनगर बैराज से पानी कंट्रोल कर लिया। वहीं, टिहरी डाम से भी आगे पानी को बंद कर दिया था। इससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। आपदा से कई छोटे पुल ध्वस्त हो गए। 13 गांवों का आपस में संपर्क कट गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश

जम्मू-कश्मीर बस हादसे पर CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

भारत में गिरफ्तार चारों श्रीलंकाई संदिग्धों को लेकर श्रीलंका सरकार ने दिया यह जवाब

तमिलनाडु : भोजनालय में हुआ विस्फोट, 3 लोग घायल

Lok Sabha Elections : चुनाव प्रचार में राहुल से आगे रहीं प्रियंका गांधी, जानिए किसने कितनी की जनसभाएं

अगला लेख