Hanuman Chalisa

उत्तराखंड में आफत की बारिश, केदारनाथ में सांसद और विधायक फंसे

Webdunia
मंगलवार, 8 मई 2018 (12:01 IST)
फाइल फोटो
देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में सोमवार देर रात तेज हवाओँ के बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज हवाएं चलीं। इस दौरान बिजली आपूर्ति को ऐहतियातन बंद कर दिया गया। इस बीच केदारनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। 
 
खराब मौसम के चलते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, सांसद प्रदीप टम्टा और विधायक मनोज रावत केदारनाथ धाम में फंस गए हैं। वहां लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है।
 
मंगलवार सुबह बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। चारधाम सहित गढ़वाल मंडल के साथ ही कुमाऊं के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुरक्षा कारणों से बदरीनाथ यात्रियों को पांडुकेश्वर, बद्रीनाथ, जोशीमठ में रोका गया।
 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में दो दिन चुनौती भरे हो सकते हैं। चेतावनी जारी की गई है कि ओलावृष्टि के बाद 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख