भैंसों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, 7 दिन पहले ही पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (15:43 IST)
मुंबई। मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन रेलवे लाइन पर भैंसों के झुंड से टकरा गई। इस वजह से ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 

ALSO READ: पीएम मोदी ने दी तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए 10 खास बातें
पश्चिम रेलवे के सीनियर पीआरओ जेके जयंति के हवाले से ट्वीट कर कहा, सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर के बीच रेलवे लाइन पर भैंसों के झुंड के आने से ये हादसा हुआ। ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने गांधीनगर से कालूपुर तक इस ट्रेन में सफर किया था। ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ सेमी हाईस्पीड ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच का 492 किलोमीटर का सफर मात्र साढ़े पांच घंटे में तय कर लेती है।
Edited by : Nrapendra Gupta (फोटो : वृषिका भावसार)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‍डा?

अगला लेख